सोमवार 27 अप्रैल 2026 - 06:28
भारत में वली ए फकीह के प्रतिनिधि का मौलाना इरफान महदी ज़ैदी से हमदर्दी और शोक संदेश

हौज़ा / हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन डॉ. अब्दुल मजीद हकीम ईल्लाही, जो भारत में वली-ए-फकीह के प्रतिनिधि हैं,उन्होने मौलाना सैयद इरफान महदी जैदी की सास के निधन पर गहरा शोक और दुख व्यक्त करते हुए हार्दिक शोक संदेश दिया है। उन्होंने मरहूमा के उच्च पदों तथा परिजनों के लिए धैर्य की दुआ की है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हिंदुस्तान के मशहूर खतीब और उच्चकोटि के धर्मशास्त्री मौलाना सैयद इरफान महदी ज़ैदी की सास के निधन पर भारत में वली-ए-फकीह के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन डॉ. अब्दुल मजीद हकीम ईल्लाही ने गहरे दु:ख का इज़हार करते हुए एक संवेदना संदेश जारी किया।

शोक संदेश इस प्रकार हैं:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

एक ईमान वाली, प्रतिष्ठित और सम्मानित महिला, मौलाना सैयद इरफान महदी ज़ैदी की सास थी उनके निधन की खबर सुनकर अत्यंत हृदयवेदना, गहरे दुख और अफसोस का एहसास हुआ।

मरहूमा ने अपना पूरा जीवन ईमान,तक़्वा और अहले बैत अलैहिमुस्सलाम के प्रेम के नूर में बिताया और इस्लाम की सेवा के पवित्र रास्ते में अत्यंत सम्मान के साथ गुज़ारा। निस्संदेह ऐसी धन्य महिला अल्लाह तआला की विस्तृत दया, क्षमा और विशेष कृपा की हकदार है।

मैं इस दुखद घटना पर सम्मानित परिवार, खासतौर पर हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मौलाना सैयद इरफान महदी जै़दी, सभी घरवालों, रिश्तेदारों तथा सभी लोगो के प्रति हार्दिक संवेदना और सहानुभूति प्रस्तुत करता हूँ।

और अल्लाह तआला से दुआ करता हूं कि अल्लाह तआला मरहूमा की मगफिरत करें और परिवार वालों को सब्र अता करें।

अब्दुल मजीद हकीम ईल्लाही

भारत में वली-ए-फकीह के प्रतिनिधि

भारत में वली ए फकीह के प्रतिनिधि का मौलाना इरफान महदी ज़ैदी से हमदर्दी और शोक संदेश

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha